सक्ति, 30 जून 2025 — जिला सक्ती पुलिस विभाग में आज सेवानिवृत्त हो रहे चार पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। डभरा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक चिंतामणी मालाकार, नगरदा थाने के सउनि श्याम कुमार राठौर, रक्षित केन्द्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक समय लाल यादव एवं आरक्षक दयाशंकर देवांगन को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, साल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती अंजली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन. शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पुलिस सेवा में बिताए गए समय को स्मरणीय बताया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पहल करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज ही सेवा निवृत्ति से संबंधित समस्त देय लाभ प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी कार्यालयीन स्टाफ को दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम समर्पण, सम्मान और सेवा के प्रति पुलिस विभाग की भावना को दर्शाता है।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
