रायगढ़ :- 4 जुलाई 2025/ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अत: ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होने/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई डी से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की एंट्री 7 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ कलेक्टर परिसर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाईल नंबर पर कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
