रायगढ़ :- 5 जुलाई 2025* — शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा जुलाई माह में विशेष सीसीटीवी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत व्यापारियों और आम नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा कम से कम एक कैमरे का फोकस मुख्य मार्ग पर रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
शहर में सुरक्षा जागरूकता लगातार बढ़ रही है और आमजन के साथ ही शहर के जागरूक नागरिक भी पुलिस की इस पहल में सहभागिता निभा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एमआईसी सदस्य एवं युवक संघ रायगढ़ के सक्रिय सदस्य सुरेश गोयल द्वारा युवक संघ के माध्यम से शहर के व्यस्ततम रामनिवास चौक पर चार आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कवरेज चौक के चारों दिशाओं में रहेगा।
गोयल ने बताया कि रामनिवास चौक पर पूर्व में लगे कैमरे तकनीकी रूप से पुराने हो चुके थे। कल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा विशेष सीसीटीवी जागरूकता अभियान की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने इस चौक पर नए कैमरे लगाने की पहल की। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती भीड़-भाड़ और यातायात को देखते हुए चौक-चौराहों पर प्रभावी निगरानी आवश्यक है। गोयल ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि सभी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी अवश्य लगाएं और कम से कम एक कैमरे का फोकस सड़क या सार्वजनिक स्थल की दिशा में रखें, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके और शहर में हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
