रायगढ़ :- 9 जुलाई 2025, गुरु पूर्णिमा पर्व इस वर्ष 10 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर के प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन, पूजन और गुरु वंदना के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुगम व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारी की गई है।
इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के दिन ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरूपीठ बनोरा आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात पुलिस द्वारा 3 अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए उचित स्थान सुनिश्चित किया गया है ताकि दर्शन हेतु आने-जाने में किसी प्रकार की बाधा न हो और यातायात प्रणाली भी सुचारु बनी रहे।
यातायात पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग प्रदान करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का मैप भी जारी किया गया है, जिसमें सभी प्रवेश, निकासी मार्ग और पार्किंग स्थल स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यह भी अनुरोध किया है कि वे भीड़भाड़ से बचने हेतु निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
