सक्ती 11 जुलाई 2025// महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (डीएचईडब्लू) के 08 पद एवं घरेलु हिंसा संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के 01 पद के लिए दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र सूची जिला प्रशासन के वेब साईट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की गई है | इन पदों पर चयन हेतु दस्तावेज सत्यापन, लिखित/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 14,15 जुलाई 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय लवसरा रोड जेठा जिला सक्ती में सुबह 9 बजे से आयोजित है | पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सभी मूल प्रमाणपत्र, अनुभव के समर्थन में प्राप्त वेतन के प्रमाण स्वरूप बैंक स्टेटमेंट, पे स्लिप वाउचर , पास बुक की छायाप्रति मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा |
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
