रायगढ़ :- दिनांक 13-14 जुलाई 2025 की रात्रि संजय कॉम्पलेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर श्री श्याम बाबा का सोने का मुकुट, कुण्डल, 4 नग छत्तर, गलपटिया तथा नगद राशि लगभग ₹2,00,000 एवं कुल लगभग ₹25,00,000 के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
इस अपील के माध्यम से चोरी गए धार्मिक आभूषणों की तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही है, आम नागरिकों, सराफा व्यवसायियों एवं ज्वेलर्स से रायगढ़ पुलिस अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त चोरी गए आभूषणों की बिक्री या गिरवी रखने हेतु संपर्क करता है, तो तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस (9479193209) या पुलिस कंट्रोल रूम (9479193299) को दें। आपकी एक सूचना, अपराधियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभा सकती है। आप चाहें तो आपका नाम व पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कृपया इस अपील को अपने सभी व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट पर आभूषणों के तस्वीरों के साथ साझा करने का कष्ट करें।

रायगढ़ पुलिस

- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
