सक्ती :- 16 जुलाई 2025// शासकीय आईटीआई सक्ती में सत्र 2025-26 के लिए क्रमशः व्यवसाय विद्युतकार, फिटर, कोपा, एवं स्युइंग टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://cgiti.admission.nic.in पर जाकर या फिर निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए दसवीं की अंक सूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया शासन के द्वारा निर्धारित मापदंडों द्वारा किया जायेगा।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
