खरसिया :- खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्त्ताओ ने शिवसेना अध्यक्ष शनि पिंटू यादव के नेतृत्व में खरसिया ब्लाक के आधा से ज्यादा स्कूलों मे पुस्तक,ड्रेस नहीं पहुंचने की शिकायत को लेकर आज खरसिया शिक्षा विभाग के अधिकारी बी.ई.ओ. एल एन पटेल से मिलकर उन्हें पुस्तक ड्रेस की कमी को बताते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का मांग किया हैँ
शिवसेना अध्यक्ष शनि पिंटू यादव ने आगे बताया की खरसिया ब्लाक के लगभग आधे से ज्यादा गांवो के स्कूलो मे पुस्तक ड्रेस नही पंहुचा जिससे छात्रा छात्राएं परेशान हैँ.
आज स्कूलो को खुले हुए महीना से ऊपर हो गया लेकिन अभी तक बच्चों का पुस्तक ड्रेस नही पंहुचा है पुस्तकों की कमी से बच्चे पड़ नहीं पा रहे हैँ ना ही लिख पा रहे हैँ
शिवसेना अध्यक्ष ने आगे कहा की सरकार स्कूली बच्चों के भविष्य को देखते हुए अतिशीघ्र उनके लिए पुस्तक ड्रेस की ब्यवस्था करें ताकि बच्चों को राहत मिले और वो अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर सके और रोजाना स्कूल जा सके
ज्ञापन देने गए शिवसेना के कार्यकर्त्ता शनि पिंटू यादव विधानसभा अध्यक्ष नितेश राठौर युवा नेता सुरेश सिदार युवानेता रिंकू भाट पुरुषोत्तम दास महंत शामिल हुए
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
