सक्ती / डभरा 21 जुलाई 2025:
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डभरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर की गई।
दिनांक 21.07.2025 को डभरा थाना क्षेत्र में तैनात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धूरकोट निवासी जयकिशन टंडन अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी।
रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी जयकिशन टंडन (पिता स्व. एकादशी टंडन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम धूरकोट, थाना डभरा) के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1500 है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक एच. एन. ताम्रकर, आरक्षक शिव यादव, एकेश्वर चंद्रा एवं राजेश धीरहे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
