सक्ती / चंद्रपुर :- 21 जुलाई 2025:
थाना चन्द्रपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं एसडीओपी चन्द्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देश पर की गई।
मामले की जानकारी के अनुसार, दिनांक 21.07.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पेंडरूवा के मुक्ता रोड में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राम लाल सारथी (पिता कसरत सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पेंडरूवा, थाना चन्द्रपुर) के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक रामनारायण राठौर, आरक्षक खिलेश्वर साहू, दिलदार निराला एवं महेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा।
