सक्ती / चंद्रपुर 21 जुलाई 2025:
थाना चन्द्रपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ओमनी वाहन में 50 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी चन्द्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सिल्वर रंग की ओमनी वाहन (क्रमांक CG 13 C 5568) में अवैध शराब लेकर सपोस से चन्द्रपुर की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम हरदी मेन रोड, तालाब के पास नाकेबंदी कर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें दो प्लास्टिक थैलों में कुल 30 लीटर और एक काले रंग के बैग में 20 लीटर, इस प्रकार कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
इस दौरान आरोपी नन्देव हिमधर (पिता भजनदास हिमधर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मेढापाली, थाना डभरा) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिदार, आरक्षक मिठ्ठू बर्मन, मधु सिदार, राधेश्याम बरेठ, गणेश साहू, महेन्द्र राठौर सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
