खरसिया :- सैकड़ों शिवभक्तों ने विशाल कांवड़ यात्रा के माध्यम से देवस्थल बन्दरचुआ के पवित्र कुण्ड के जल से श्री मदनेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में शामिल महिला, पुरुष और बच्चे झूमते नाचते, बोल बम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जलाभिषेक पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

पवित्र सावन महीने के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंचल के भक्तगण बंदरचुआ स्थित पवित्र कुण्ड से जल लाने के लिए सुबह से ही वहां पहुंचने लगे थे। भक्तगणों ने जल भरकर कांवड़ यात्रा की शुरुआत किया जिसमें दो बड़े कांवड़ सहित अनेक छोटे कांवड़ लेकर शिवभक्त नाचते थिरकते निकले। चोढा चौक, एनएच चौक, बाँसमुड़ा चौंक, बेरीवाली माता मंदिर, मदनपुर चौक होते हुए नीलसरोवर तालाब पार मदनपुर पहुंचे और वहां विराजमान श्री मदनेश्वर नाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद आरती कर प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी का भंडारा लगाया गया किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के सदस्यगण पिछले कई दिनों से इस विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लगे हुए थे और उन्होंने सभी भक्तों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। इसी के परिणाम स्वरूप सैकड़ों भक्त इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति सहित श्री मदनेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति मदनपुर ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया है।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
