Bhuchalnews: खरसिया नहरपाली रेलवे ट्रैक खंबा नंबर 606/14A-16A के पास एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 45 वर्ष का शव ट्रैक के बीचो-बीच पड़े होने की सूचना रेलवे कर्मचारी हेमंत यादव (Traffic Assistant) द्वारा थाना भूपदेवपुर में दिया गया। सूचना पर भूपदेवपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जीपी बंजारे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव रेलवे ट्रैक के बीचों बीच पड़ा हुआ मिला है, कुछ दूरी पर मृतक का पेंट टी-शर्ट रखा हुआ है। मृतक के पास ना ही कोई मोबाइल और ना ही किसी प्रकार का पहचान पत्र मिला है।
थाना प्रभारी द्वारा आसपास गांव के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्तगी का प्रयास किया गया, किसी ने मृतक को नहीं पहचाना। थाना प्रभारी द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है। मृतक के वारिसानों का पता लगाने थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र के गांव में मुनादी कराने के साथ विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में मृतक के फोटोग्राफ्स शेयर किए गए हैं। घटना बीते रात के होने और मृतक के शरीर में आए चोट के निशान प्रथम दृष्टया दुर्घटना से होना प्रतीत हो रहा है बहरहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
