शक्ती :- 25 जुलाई 2025/ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने तहसील डभरा अंतर्गत साराडीह बैराज, कलमा बैराज और विभिन्न जलभराव क्षेत्रों में जल भराव के वर्तमान स्थिति का औचक निरीक्षण करते हुवे संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साराडीह बैराज और कलमा बैराज के खोले गए गेटों की संख्या, वाटर लेवल और उक्त बैराज से जल प्राप्त करने वाले उद्योगों की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अलर्ट होकर कार्य करने तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर बैराज के समस्त गेट खोले जाने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर, कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र कंवर, कार्यपालन अभियंता होमेश नायक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
