रायगढ़ स्टेडियम में अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रायगढ़ :- 26 जुलाई 2025/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित खेलों इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर रायगढ़ में अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया योजना के तहत अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
अस्मिता सिटी लीग में खेलो इंडिया लघु केन्द्र (बैडमिंटन) रायगढ़ के बालिका खिलाड़ी एवं विभिन्न स्कूलों के बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उक्त सिटी लीग में बैडमिंटन के डबल्स प्रतियोगिता में रिंकी पटेल तथा काशिका ने प्रथम स्थान एवं सिमरन तथा अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में रिंकी पटेल ने प्रथम स्थान तथा सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में श्रेयम चन्द्रा व्यायाम शिक्षक शा.कन्या.उ.मा.विद्या रायगढ़, जितेश्वर प्रधान व्यायाम शिक्षक, दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं धरणीधर यादव व्यायाम शिक्षक शा.उ.मा.वि. चक्रधर नगर स्कूल रायगढ़ उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
