डेंगू रोधी माह के अंतर्गत ड्राइंग, पेटिंग व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
रायगढ़ :- 28 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जिला रायगढ़ के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर एवं डेंगू रोधी माह से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान विद्यालय के 151 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हिमोग्लोबिन और सिकलिंग से संबंधित जांच भी की गई। जांच के दौरान 8 बच्चों में सिकलिंग पॉजिटिव की पुष्टि हुई। सभी बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम हेतु परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डेंगू रोधी माह के अंतर्गत ड्राइंग, पेटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में हैपेटाइटिस बीमारी के बचाव व रोकथाम के लिए भी जानकारी दी। इस अवसर पर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सोनाली मेश्राम, डॉ.ऋतम्भरा पटेल, डॉ.तरन्नुम बेगम, डॉ. डी. प्रशांत कुमार, मीना शर्मा, नर्सिंग शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
