शक्ती :- 29 जुलाई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सरवानी निवासी दुष्यंत साहू ने निजी भूमि पर राखड़ गिराने वाले के ऊपर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम परसदा खुर्द निवासी देव कुमार साहू ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कार्यवाही नहीं करने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोटमी निवासी श्याम लाल सौमित्र ने ग्राम कोटमी में संचालित आरा मशीन के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोटमी के सरपंच ने बिजली विभाग की मनमानी एवं कर्मचारियों के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी रथराम धिरहे ने बच्चे के माता पिता के मृत्यु के बाद बच्चे के आधार कार्ड बनवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर निवासी राधेलाल पटेल, वेदराम पटेल, गोरेलाल पटेल ने अवैध मकान निर्माण रोक लगाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सकर्रा के सरपंच ने ग्राम पंचायत सकर्रा के मेन रोड के पास शिकायतहिन तालाबपार का अवैध बेजा कब्जा हटवाने के सम्बन्ध में सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
