रायगढ़ :- 7 अगस्त 2025/ कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ‘रक्षा सूत्र कार्यक्रमÓ का आयोजन किया गया। इस दौरान रायगढ़ की बहनों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर उन्हें स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक रक्षा सूत्र भेंट किया। महिलाओं ने भूतपूर्व सैनिक बालकिशन राम, अनिल वर्मा, उदय कुमार, मित्रशील, गोरे लाल,सुधीर साहू, हेमंत एवं रामनिवास को राखी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता दास, विजयलक्ष्मी, मेहरूनीसा, पवित्रा, दीपिका, हराबाई, गंगा, विंकी, गीता और पूर्णिमा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
