रायगढ़ व कोरबा के स्टेकहोल्डर्स को दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन
रायगढ़ :- 7 अगस्त 2025/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा खनिज ऑनलाईन 2.0 पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपयोग के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यालय रायगढ़ स्थित सृजन सभाकक्ष में 6 अगस्त को सम्पन्न हुआ, जिसमें रायगढ़ एवं कोरबा जिले के समस्त पट्टेदारों एवं संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीन पोर्टल खनिज ऑनलाईन 2.0 के कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न मॉड्यूल्स, डिजिटल प्रक्रिया, स्वीकृति प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं पारदर्शिता के उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला खनिज अधिकारी रायगढ़ रमाकांत सोनी, जिला खनिज अधिकारी कोरबा प्रमोद कुमार नायक तथा राज्य स्तरीय तकनीकी टीम से प्रोजेक्ट मैनेजर रूपरंजन, डोमेन एक्सपर्ट लोकेश झा, मास्टर ट्रेनर संजीव कुमार पासवान, एफएमएस रायगढ़ सूरज डनसेना और एफएमएस कोरबा लवकुमार साहू उपस्थित रहे। जिला खनिज अधिकारी सोनी ने बताया कि खनिज ऑनलाईन 2.0 पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु समय-समय पर और भी प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
