वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के 4 थानों और पुलिस लाइन का किये निरीक्षण….
थाना में उपलब्ध संसाधनों और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की लिए जानकारी…..
प्रभारियों को दिये रिकार्ड दुरूस्त रखने व क्राइम डिटेक्शन के संबंध में आवश्यक निर्देश..
ओडिशा बॉर्डर पर बनाए गए हमीरपुर चेक पोस्ट का लिये जायजा, कर्मचारियों को चौकन्ने रहने के निर्देश…..
रायगढ़,06 फरवरी। आज रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा उड़ीसा बॉर्डर पर बनाए गए चेक पोस्ट तथा ओड़िसा से सटे थाना तमनार, लैलूंगा एवं घरघोड़ा, पूंजीपथरा का मैराथन निरीक्षण कर वापसी में पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया । आज सुबह अचानक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने स्टाफ के साथ धरमजयगढ़ अनुभाग के थानों का निरीक्षण के लिए रवाना हुए सबसे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाना तमनार पहुंचे । जहां उपस्थित बल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित कर्मचारियों से उनका हाल चाल जाने, प्रभारी अधिकारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर थाने में उपलब्ध बल एवं संसाधनों की जानकारी लिए ।

उन्होंने स्टाफ को अनुशासन में रहने तथा थाने में आए पीड़ित की शिकायत, रिपोर्ट पर विधि अनुरूप वैधानिक कार्यवाही का निर्देश दिया गया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओड़िसा बार्ड पर बने हमीरपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया । चेक पोस्ट पर उपस्थित मिले कर्मचारियों को श्री सदानंद कुमार ने प्रत्येक वाहनों की सघन जांच करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये, जिसके बाद एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना घरघोड़ा लैलूंगा और पूंजीपथरा के निरीक्षण पर पहुंचे । सभी थानों उन्हें आमर्स् गार्ड द्वारा सलामी दी गई । श्री सदानंद कुमार ने थाना प्रभारियों से उपलब्ध बल, संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी लिये । थाना में प्राप्त होने वाले शिकायतों, लड़ाई झगड़े के विशेष कारणों के संबंध में चर्चा कर प्रभारियों को प्रतिबंधात्मक और माइनर एक्ट की कार्रवाई के साथ क्षेत्र में चलित थाने, पुलिस जन चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये हैं । अपने निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानों के मालखाना, आर्म्स रूम, वायरलेस कक्ष, सीसीटीएनएस सेक्शन, आगंतुक कक्ष, महिला ड्रेस्क, सीसीटीवी कैमरा की निरीक्षण किया गया । उन्होंने प्रभारियों को थानों में आवश्यक साफ सफाई एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा को पुराने नष्टीकरण योग्य रिकार्डों के नष्टीकरण की कार्यवाही के लिए निर्देश दिये । वापसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र उर्दना का निरीक्षण किया गया । रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे से जिले में उपलब्ध बल तथा संसाधनों की जानकारी के लिए । उन्होंने रक्षित निरीक्षक को पुलिस लाइन में निवासरत कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारजनों से समय-समय पर भेंट कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं पर उचित कार्यवाही कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं ।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
