शक्तिी /हसौद :- 08 अगस्त 2025:
हसौद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए ग्राम अमलीडीह में कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 पाव (कुल 5.760 लीटर) देशी प्लेन शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,560/- आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचू राम बंजारे (40 वर्ष), पिता स्व. मंगतू राम बंजारे, निवासी ग्राम डोंगरीडीह, चौकी छपोरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है।
घटना का विवरण:
पुलिस को 07 अगस्त 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अमलीडीह में स्थित पंचू राम बंजारे के ढाबा दुकान में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 133/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे दिनांक 08 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने किया, जिसमें प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया व राजेश कुमार यादव शामिल रहे।
हसौद पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
