रायगढ़ :- 9 अगस्त 2025 – कल शाम पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जूटमिल पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की खुली अवहेलना करने वाले 3 मालवाहन वाहन पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने एक माल वाहक पर खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन होते देख मौके पर वाहन चालक का ₹5000 रुपये का ई-चालान काटा गया । इस तरह का परिवहन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यात्रियों की जान को गंभीर खतरे में डालने वाला कृत्य है।
वहीं जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत दो मालवाहक पिकअप में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुषों को खतरनाक तरीके से बैठाकर ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात डीएसपी ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192A(1) के तहत वाहन चालक के खिलाफ ₹5000-₹5000 रुपये का ई-चालान जारी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने की लापरवाही पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
