रायगढ़ :- 12 अगस्त 2025/ जिले में फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-1, ड्रेसर ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) एवं डार्करूम असिस्टेंट के कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु 11 जुलाई 2025 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने के कारण, ड्रेसर ग्रेड-1 एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) पदों पर चयन सह प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है तथा जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in एवं www.cghealth.nic.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
