शक्ती :- 12 अगस्त 2025, थाना सक्ती पुलिस ने वाहन और कृषि उपकरण चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों — यश ठरवानी, अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ और मनोज देवांगन — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 10C/7592) और लोहे का नांगर बरामद किया गया।
मामले की शुरुआत तब हुई जब शिवम वर्मा ने 11 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका वाहन, जिसे 10 अगस्त की शाम पीला महल के सामने सड़क किनारे खड़ा किया गया था, चोरी हो गया है। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्धों से पूछताछ हुई, जिसमें उन्होंने न केवल वाहन चोरी की बात कबूल की, बल्कि यह भी बताया कि वे एक सप्ताह पूर्व मालखरौदा जाते समय सकर्रा गांव से लोहे का नांगर चुराने की योजना बना चुके थे।
चोरी की रात तीनों ने पहले वाहन चुराया, फिर उसी में लोहे का नांगर लादकर बुधवारी बाजार के पानी टंकी के पीछे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से वाहन और नांगर बरामद कर लिया।
जांच में पता चला कि यश ठरवानी पर पहले भी लूट, हत्या, मारपीट और अवैध शराब संग्रह जैसे मामले दर्ज हैं, जबकि अशोक देवांगन नकबजनी और मारपीट के मामलों में संलिप्त रहा है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) और निरीक्षक अमित सिंह (प्रभारी सायबर सेल) के नेतृत्व में प्र.आर. उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आर. जोगेश राठौर, अलेक्सीयुस मिंज, गोपाल साहू की अहम भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
