रायगढ़ :- 18 अगस्त 2025/ जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित हो।
जनदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच ने नल-जल योजना के अधूरे कार्य और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा है तथा असामाजिक तत्वों द्वारा टंकी की रैलिंग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम जूर्डा के ललित प्रधान ने किसान किताब का द्वितीय प्रति प्रदान करने, खरसिया के लेखन सिंह ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, ग्राम सुलोनी की सुशीला साव ने पीएम आवास योजना में लगे स्टे को हटाने, ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच ने मनरेगा से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कराने, रायगढ़ की दीपा सोन ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम नवरंगपुर के शिवकुमार साहू ने नंदेली-पेंडारूवा मार्ग पर पानी निकासी हेतु पाइपलाइन बिछाने और ग्राम छपोरा के सुमति निषाद ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
