शक्ती :- 18 अगस्त 2025 // छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरकोट और ग्राम पंचायत बेलकर्री में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के इच्छुक संस्थाओं लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 19 अगस्त 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार लोहरकोट और बेलकर्री में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। स्थानीय ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, व अन्य सहकारी समितियों आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
