रायगढ़ :- रायगढ़ तहसील के ग्राम कछार में रेत माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खरसिया तहसील के ग्राम मुरा स्थित मांड नदी से जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से सैकड़ों ट्रिप रेत निकालकर ग्राम कछार-मुरा रोड पर डंप किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो किसी ठोस कार्रवाई का डर है और न ही प्रशासन का खौफ। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं की छत्रछाया में यह पूरा कारोबार संचालित हो रहा है, जिसके चलते माफिया निडर होकर अवैध रेत का भंडारण और कारोबार कर रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर से लगातार रेत की आवाजाही होती रहती है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। माइनिंग विभाग की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। विभागीय अधिकारी मामले पर आंख मूंदे तमाशा देखने में व्यस्त हैं।
ग्रामवासियों ने आशंका जताई है कि इस अवैध कारोबार से न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क और पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यदि जल्द ही प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो अवैध रेत कारोबार और भी बड़े पैमाने पर फैल सकता है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
