शक्ती :- 19 अगस्त 2025 // छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भातमाहुल में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के इच्छुक संस्थाओं लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 25 अगस्त 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार भातमाहुल में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। स्थानीय ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, व अन्य सहकारी समितियों आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
