रायगढ़ :- 19 अगस्त 2025 – चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए मंगलवार को ग्राम नावापाली बिंजकोट में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 लीटर महुआ शराब और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से महुआ शराब लेकर ग्राम लहंगापाली की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई और बिंजकोट केलो नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्यनारायण चौहान पिता कष्टो चौहान उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर बताया। आरोपी के पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये है। इसके साथ ही आरोपी से एक सोल्ड एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसका मूल्य 48 हजार रुपये है।
पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण चौहान के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की और उसे रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और सुशील मिंज की अहम भूमिका रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
