शक्ती :- 25 अगस्त 2025 //छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष की विकास यात्रा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के घर 11,000 पोषण पेटी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर गांव गांव जाकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 5,000 रुपए की राशि दो किश्तों में तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1,000 रुपए प्रति माह की राशि डीबीटी (क्ठज्) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर हितग्राहियों के घर गृहभेंट कर इन योजनाओं से प्राप्त राशि का उपयोग पोषण पेटी बनाने के लिए प्ररित करते हुए पोषण पेटी बनवाया जा रहा है। जिससे पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित हो सके। यह पहल नवविवाहिताओं, गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं तथा 6 वर्ष तक के बच्चों के घर घर पहूचकर पोषण पेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बनवाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग का यह प्रयास पोषण सुरक्षा एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करता है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
