सक्ती :- थाना जैजैपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों को अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो नग मवेशी और परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सारसडोल (मालखरौदा) निवासी ईश्वर चन्द्रा पिता रघुवर चन्द्रा (उम्र 30 वर्ष) मवेशियों को अवैध रूप से पिकअप (क्रमांक CG 11 AW 8717) में भरकर परिवहन करने की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम ने बाजार के पास ग्राम कचंदा में दबिश दी, जहां आरोपी वाहन में बिना चारा-पानी और रस्सी से बांधकर मवेशियों को भर रहा था।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके से दो नग मवेशी (क़ीमत लगभग 9,500 रुपये) और पिकअप वाहन (क़ीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 243/2025 दर्ज कर धारा 4, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत सहित आरक्षक मनोज लहरे, रामकुमार उरांव, चंदूलाल सिदार, गोविन्द पटेल और जयप्रकाश उरांव का विशेष योगदान रहा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
