सक्ती :- जिला सक्ती के थाना जैजैपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर (रापुसे) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने वार्ड नं. 07 मुक्ता निवासी महेन्द्र बघेल (42 वर्ष) को घर के सामने तालाब पार अवैध शराब बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 1300 रुपए आंकी गई।
दूसरी कार्रवाई में जर्वे निवासी सोना खुंटे (36 वर्ष) को घर के सामने गली में कच्ची महुआ शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपिया के पास से 07 लीटर शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत 700 रुपए है।
दोनों आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी. एस. राजपूत सहित लक्ष्मीनारायण कंवर, अनुप खलखो, चंदू लाल सिदार, रामकुमार उरांव, मनोज खटर्जी, गोविन्द पटेल, मनोज लहरे, संतोष दास मानिकपुरी, संजय सोनवानी एवं पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा।
