रायगढ़ :- 3 सितंबर 2025- रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार के एक मकान में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विमल महंत और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले की शिकायत सदर बाजार निवासी श्यामलाल गुप्ता (65 वर्ष) ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी को घर के भीतर किसी के घुसने की आहट सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि दो युवक बेडरूम से लगे कमरे का दरवाजा धक्का मारकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। शोर मचाने और पकड़ने की कोशिश पर दोनों ने हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर खड़ी होंडा एक्टिवा की सीट तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया।
सूचना पर पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 331(4), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में विमल महंत (19 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुर रायगढ़ और मोहम्मद दानिश (19 वर्ष) निवासी बीडपारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपी दानिश आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ चोरी और मारपीट के छह प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
