Bhuchalnews: रायगढ़ । वन मंडल रायगढ़ के कई ऐसे संवेदनशील जंगल है जहां लकड़ी तस्कर लंबे समय से सक्रिय हैं। मौका पाते ही तस्कर अवैध कटाई को अंजाम दे जाते हैं। हालांकि समय समय पर विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई की जाती है। इस बार भी जंगल गश्त के दौरान वन अमला को अवैध कटाई के बाद लट्ठा व चिरान जब्त करने में सफलता मिली है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन परिक्षेत्र के कई ऐसे सर्किल हैं जहां अवैध कटाई के मामले सामने आते हैं ऐसे में रायगढ़ रेंजर व वन अमला द्वारा अवैध कटाई को रोकने लगातार जंगल गश्त किया जा रहा हैं जहां गश्त के दौरान बंगुरसिया पूर्व के बरकछार बीट में एक अवैध कटाई के मामले का वन अमला ने भांडाफोड़ किया है। गश्त के दौरान विभागीय अमला ने पाया कि लकड़ी तस्कर खेत में चिरान तैयार कर रहे हैं जहां उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि कक्ष क्रमांक 922 आरएफ से बीजा व साल प्रजाति की अवैध कटाई के बाद उसका चिरान तैयार किया जा रहा हैं जहां मामले में आरोपी भगोरा निवासी श्यामलाल गुप्ता व केनानीबहाल निवासी उलसम बड़ा को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में रेंजर लीला पटेल, सर्किल प्रभारी बंगुरसिया पूर्व आरए, बीटगार्ड विजय ठाकुर, संजय उरांव सहित अन्य वनकर्मियों की विशेष भूमिका रही।
घर से भी मिला चिरान
वन अमला द्वारा सर्च वारंट लेकर आरोपियों के घर व आसपास की जांच पड़ताल भी की गई जहां उलसम बड़ा के घर से चिरान बरामद किया गया। इसके अलावा मामले में तीन आरा व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है और विभागीय अमला द्वारा अवैध कटाई पर लगातार निगरानी किये जाने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।
वर्सन
गश्त के दौरान टिकरा जमीन में चिरान करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कक्ष क्रमांक 922 आरएफ बरकछार बीट क्षेत्र में अवैध कटाई की गई है। जब्त लट्ठा व चिरान लगभग लाखों का है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
