आज जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती :- 09 सितम्बर 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ग्राम जैजैपुर निवासी रामिन बाई ने जमीन का बटवारा करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सुन्दरेली निवासी भुनेश्वरी, मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान बोकरामुडा के मार्जिन राशि भुगतान के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम झालरौंदा निवासी अभेराम चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त पुनः शुरू कराने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी हितेश कुमार चौधरी, पिलऊ राम सिदार ने यूरिया खाद नहीं मिल पाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डुमरपारा के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत डुमरपारा को नशा मुक्त करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी धनुष गीर गोस्वामी ने ईट बनाने हेतु अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम मड़वा निवासी अनुप कुमार उरांव ने पुनः सीमांकन हेतु स्मरण पत्र जारी करने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी आलोक कुमार सोनवानी ने मशरूम शेड निर्माण करने के लिए राशि उपलब्ध कराने सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी रोशन लाल, छोटेलाल ने अक्टूबर नवम्बर माह में ईट बनाने हेतु अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
