विशेष स्वास्थ्य शिविर में 35 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों ने कराया अपना स्वास्थ परीक्षण
सक्ती :- 09 सितम्बर 2025 // स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से अधिकारीयो कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी अपना स्वास्थ्य जांच कराया। उक्त विशेष स्वास्थ्य शिविर में 35 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपना स्वास्थ परीक्षण कराया गया है।स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में एमडी मेडिसिन डॉ समीर अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश बंजारे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बादल एक्का, शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ कात्यायनी सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जांच एवं उपचार, दवाई वितरण, लैब जांच, बीपी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
