सक्ती :- जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम उपनी और सकराली में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सात वाहनों को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2024 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उपनी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (चंद्रपुर-डभरा) अंजलि गुप्ता के नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान सात वाहन पकड़े गए जिनमें रेत भरी हुई थी और रेत से पानी टपक रहा था। पुलिस ने वाहन चालकों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके चलते वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए संपूर्ण प्रतिवेदन जिला कलेक्टर सक्ती की खनिज शाखा को प्रेषित किया गया है।
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर की गई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
