सक्ती :- (छ.ग.)। थाना बाराद्वार क्षेत्र में आम लोगों को तलवार लहराकर डराने वाले आदतन एवं गुंडा बदमाश किशोर राठौर उर्फ केशव राठौर (पिता स्व. संतोष राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3, बाराद्वार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर लगातार आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 3, बाराद्वार निवासी आरोपी किशोर राठौर के द्वारा केडिया चाल, बाराद्वार के पास हाथ में लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना पर थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी से लोहे की तलवार को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के साथ प्र.आर. देवनारायण चंद्रा, मनीष राजपूत एवं प्र.आर. योगेश राठौर का विशेष योगदान रहा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
