सक्ती :- थाना नगरदा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव (रा.पु.से) एवं एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से) के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 09 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम सुंदरेली निवासी दिनेश कुमार खांडे (32 वर्ष) को पकड़ लिया गया। वह नीली प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-11 BF-4764) में एक बोरी में शराब लेकर नगरदा की ओर आ रहा था। तलाशी में उसके पास से 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर तथा 2 लीटर क्षमता वाली हरे रंग की बोतल में 2 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कुल 07 लीटर शराब (कीमत 1,400 रुपये) और 40,000 रुपये की मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में सउनि व्ही.के. तिवारी, आरक्षक 270 सुभाष कटकवार, आरक्षक 216 रुपसिंह एवं मनोज कोशले की अहम भूमिका रही।
