सक्ती :- 11 सितम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने हेतु कृषि विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है। इसी क्रम में मेसर्स प्रिंस कृषि केन्द्र साराडीह विक्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी वैद्य प्राधिकार प्रमाण पत्र के खाद भण्डारण पाये जाने के कारण सीलबंद कर विक्रय प्रतिबंध का कार्यवाही किया गया है।
कृषि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन पर उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा द्वारा साराडीह में संचालित मेसर्स प्रिंस कृषि केन्द्र का विक्रय स्थल एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से विभिन्न प्रकार का खाद भण्डारण करना पाया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में डीएपी खाद 42 बोरी, एसएसपी खाद 52 बोरी एवं यूरिया खाद 25 बोरी पाया गया। बिना किसी वैद्य प्राधिकार प्रमाण पत्र के अवैद्य रूप से खाद भण्डारण पाये जाने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत संबंधित फर्म संचालक के गोदाम को सीलबंद कर विक्रय प्रतिबंध की कार्यवाही की गयी है। कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक और कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
