सक्ती :- 11 सितम्बर 2025 // राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरदुली निवासी मृतक स्व. श्रीमती हीरा बाई पाटले को आग में जलने के कारण मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पति नारायण पाटले पिता अच्छे राम पाटले को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
