सक्ती :- थाना सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भेड़ापाली में आम जगह पर रुपये–पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 जुआड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल ₹1,03,880 का माल जप्त किया, जिसमें ₹3,880 नगद, 4 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹40,000), 2 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000), ताश की गड्डी, चटाई और मोमबत्ती शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव तथा एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने 18 सितंबर 2025 को रेड मारकर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार यादव (38), मनहरण सिदार (40), प्रेम सिंह सिदार (20), ठाकुर सिंह सिदार (35), फुलचंद पटेल (30), महेन्द्र पटेल (33) और दिलहरण पटेल (35) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में सउनि रामकुमार, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन और प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
