सक्ती :- (छ.ग.), 23 सितम्बर 2025
थाना सक्ती पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय सहिस (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, कसेरपारा सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर (क्रमांक CG 11 AK 5511), अनुमानित कीमत ₹50,000 बरामद की है।
मामले का विवरण
22 सितम्बर 2025 की रात को प्रार्थी रूपेन्द्र सिंह सिदार, जो वनरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई तेजपाल सिंह सिदार की पल्सर बाइक उनके निवास के सामने से चोरी हो गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पर संजय सहिस का संदेह पुख्ता हुआ। घेराबंदी कर पूछताछ में उसने बाइक चोरी की वारदात कबूल की और बताया कि उसने बाइक को अपने घर के किचन के पास छिपाकर रखा है।
पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर आरोपी को धारा 303(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जीतकुमार जाटवर, संजीव शर्मा एवं आरक्षक यादराम चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
