सक्ती :- (छ.ग.), 23 सितम्बर 2025
थाना सक्ती पुलिस ने अवैध सट्टा खेल में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पहले से आरोपी सुदामा श्रीवास को पकड़ा जा चुका था।
मामले का विवरण
पुलिस के अनुसार, पूर्व में आरोपी सुदामा श्रीवास (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, सक्ती को सट्टा खेलाते हुए पकड़ा गया था। उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, ₹220 नगद और एक मोबाइल फोन जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में हुई विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि तिलेश्वर श्रीवास (26 वर्ष), निवासी मंद्रागोढ़ी थाना सक्ती, और विजय श्रीवास उर्फ विक्की (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 पुरेन्हापारा सक्ती, पूर्व में गिरफ्तार सुदामा श्रीवास से सट्टा खेल रहे थे।
साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का एवं आरक्षक जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
