रायगढ़ :- 25 सितम्बर 2025/ कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के प्रतिभावान निम्न आयु वर्ग के विद्यार्थी जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यवसायिक संस्थानों जैसे-आई.आई.टी.,एम्स,आई.आई.एम., एन.एल.यू., एम.बी.बी.एस. जैसे संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें तात्कालिक सहायता प्रदान किया जाना है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत रायगढ़ जिले के पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाईन आवेदन 25 अक्टूबर 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
