वर्ष 2024-25 में 30512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा नवगठित जिला सक्ती
ग्रामीणों का पक्का घर का सपना हो रहा पूरा
सक्ती :- 06 अक्टूबर 2025 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले ने आवास निर्माण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नवगठित सक्ती जिला निरंतर उपलब्धियों की ओर आगे बढ़ रहा है। नवगठित सक्ती जिले की इस विशेष उपलब्धि पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है। सक्ती जिला इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चन्द्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 से 2023 तक 44,319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो 95 प्रतिशत् की उपलब्धि है। इनमें जिला गठन उपरांत 10,182 आवास शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना अंतर्गत जिले में अब तक 30,512 आवास पूर्ण कर सक्ती राज्य का तीसरा ऐसा जिला बना है, जिसनें 30 हजार से अधिक आवास निर्माण कार्य पुरे किए है। इस प्रकार 2016 से अब तक 74831 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। सक्ती जिला द्वारा नवगठित जिला होने के बाद भी यह उपलब्धि हासिल करना ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में प्रदेश स्तर पर मील का पत्थर है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
