पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
रायगढ़ :- 8 अक्टूबर 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
जिला पंचायत सीईओ पठारे ने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य अभी तक अप्रारंभ हैं, उसे शीघ्र शुरू किया जाए। साथ ही, जो कार्य प्रगति पर हैं, उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ ने सभी उपस्थित अधिकारियों को सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ नीलाराम पटेल, श्री महेश पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
