रायगढ़ :- 8 अक्टूबर । चक्रधरनगर पुलिस ने 7 अक्टूबर मंगलवार शाम मानकेश्वरी मंदिर के मेला स्थल (जामगांव) में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी फरसा लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक गेंदलाल साहू को सूचना मिली कि मानकेश्वरी मंदिर के मेला में दो युवक फरसा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में हाथ में फरसा लिए युवक ने अपना नाम पुरोहित चौहान पिता सालिकराम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी जामगांव कोलाईबहाल थाना चक्रधरनगर बताया, जबकि उसका साथी संजू मिर्धा पिता ईश्वर मिर्धा उम्र 25 वर्ष निवासी सराईपाली थाना चक्रधरनगर का होना स्वीकार किया। मौके पर मौजूद गवाहों ने भी पुष्टि की कि दोनों युवक फरसा लहराते हुए लोगों को धमका रहे थे।
पुलिस ने पुरोहित चौहान के कब्जे से लोहे का धारदार फरसा जब्त किया और दोनों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे की टीम ने की।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
