सक्ती :-

थाना हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सहयोग करने वाले फरार आरोपी को कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है।
प्रकरण अपराध क्रमांक 65/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64, 3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
थाना हसौद में 28 अप्रैल 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपह्रता बालिका को ग्राम फुटेरा कला, जिला दमोह (मध्यप्रदेश) से आरोपी हेमलाल भारद्वाज (23 वर्ष), निवासी गाडामोड़, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती के कब्जे से बरामद किया था।
विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं और चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जांच के दौरान आरोपी बसंत कुमार टंडन (19 वर्ष), निवासी अकलसरा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती फरार था।
पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी के बाद 8 अक्टूबर 2025 को मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके ग्राम अकलसरा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार (सीजी 11 बीके 0309), कीमत लगभग ₹8 लाख जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव (थाना प्रभारी हसौद), प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, अश्वनी जायसवाल, आरक्षक राजेन्द्र कुर्रे, कमलेश कुमार धारिया, राजेश यादव एवं महिला आरक्षक दिनेश गुरबारी की प्रमुख भूमिका रही।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
