सक्ती :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के निर्देशन में जैजैपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को मुखबिर सूचना पर ग्राम अचानपुर रोड स्थित तालभांठा क्षेत्र में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की। इस दौरान टीकेश्वर प्रसाद चंद्रा (21 वर्ष), पिता स्व. संजीव कुमार चंद्रा, निवासी गलगलाडीह, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती को अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक सफेद-पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी देशी प्लेन शराब के 40 पाव (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 7.200 बल्क लीटर, कीमत ₹4,000) एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर, चेचिस नंबर 98UJQF0795, कीमत ₹20,000) बरामद की गई। कुल जब्ती की कीमत ₹24,000 आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जी.एस. राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर, आरक्षक जयप्रकाश उरांव, श्यामचरण साहू एवं त्रिलोक सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही।
